{"_id":"616a99d36331b0090b17f2c1","slug":"farmers-gather-to-burn-effigy-with-photo-of-pm-modi-cm-yogi-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मसवासी में मोदी-शाह और योगी के फोटो लगे पुतले को फूंकने जुटे किसान, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मसवासी में मोदी-शाह और योगी के फोटो लगे पुतले को फूंकने जुटे किसान, पुलिस ने रोका
Sat, 16 Oct 2021 02:52 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:52 PM IST
सार
मसवासी क्षेत्र के मानपुर गुरुद्वारा पर कुछ किसान एकत्र हो गए और एक पुतला ले आए। पुतले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हुए थे।
विज्ञापन
किसानों की भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : एनआई
विस्तार
रामपुर के स्वार क्षेत्र के मसवासी के मानपुर गुरुद्वारा पर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए। यहां किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा हुआ पुतला फूंकने की तैयारी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुतला जब्त कर लिया।
शनिवार को जिले भर में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का एलान किया हुआ है। इसी को लेकर शनिवार सुबह मसवासी क्षेत्र के मानपुर गुरुद्वारा पर कुछ किसान एकत्र हो गए और एक पुतला ले आए। पुतले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हुए थे।
पुतले के गले में किसानों ने जूते लटका दिए। पुतले पर बीजेपी मुर्दाबाद और अन्य नारे लिखे हुए थे। इससे पहले कि किसान पुतला फूंक पाते सूचना पर मसवासी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुतले को कब्जे में लेकर चौकी आ गई। फिलहाल चौकी पर ही किसान जुटे हुए हैं और पुलिस से बात चल रही है।