फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers gather to burn effigy with photo of PM Modi CM Yogi and Amit Shah

रामपुर: मसवासी में मोदी-शाह और योगी के फोटो लगे पुतले को फूंकने जुटे किसान, पुलिस ने रोका

Sat, 16 Oct 2021 02:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 16 Oct 2021 02:52 PM IST
सार

मसवासी क्षेत्र के मानपुर गुरुद्वारा पर कुछ किसान एकत्र हो गए और एक पुतला ले आए। पुतले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हुए थे। 

विज्ञापन
Farmers gather to burn effigy with photo of PM Modi CM Yogi and Amit Shah
किसानों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : एनआई

विस्तार

रामपुर के स्वार क्षेत्र के मसवासी के मानपुर गुरुद्वारा पर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए। यहां किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा हुआ पुतला फूंकने की तैयारी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुतला जब्त कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को जिले भर में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का एलान किया हुआ है। इसी को लेकर शनिवार सुबह मसवासी क्षेत्र के मानपुर गुरुद्वारा पर कुछ किसान एकत्र हो गए और एक पुतला ले आए। पुतले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हुए थे। 
विज्ञापन


पुतले के गले में किसानों ने जूते लटका दिए। पुतले पर बीजेपी मुर्दाबाद और अन्य नारे लिखे हुए थे। इससे पहले कि किसान पुतला फूंक पाते सूचना पर मसवासी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुतले को कब्जे में लेकर चौकी आ गई। फिलहाल चौकी पर ही किसान जुटे हुए हैं और पुलिस से बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed