फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers from A are misleading farmers who do not understand farming from B: Naqv

क से किसान, ख से खेती की समझ नहीं रखने वाले किसानों को कर रहे हैं गुमराह: नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers from A are misleading farmers who do not understand farming from B: Naqv
मिलक के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में किसानों से संवाद करते केंद्रीय मंत्री मुख्यार अब्बास नकव? - फोटो : MILAK
मिलक (रामपुर)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि केंद्र सरकार कृषि प्रधान देश को कृषक प्रधान देश बनाना चाहती है। क से किसान और ख से खेती की समझ न रखने वाले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। केंद्रीय मंत्री कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में किसानों से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किसानों से सीधा संवाद किया। सबसे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में आए किसानों से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि प्रधान देश को कृषक प्रधान देश बनाने का संकल्प लिया है। यह तीनों कृषि कानून उसी कड़ी का हिस्सा हैं। नए कानूनों से किसान की आय दोगुनी होगी। उन्होंने कहा कि क से किसान और ख से खेती की समझ न रखने वाले कृषि कानूनों को लेकर दुष्प्रचार का अभियान चला रहे हैं। यह वो लोग हैं, जो किसान के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हाशिए पर है और वह किसानों में भय का भूत और भ्रम फैला रहा है। इसलिए किसान सतर्क रहें। क्योंकि ऐसे लोगों से किसानों का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि तीनों नए किसान कानून संसद में चर्चा के बाद बने हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अब तीनों कानून लागू हो चुके हैं। जिसमें न कोई बिचौलिया होगा और न ही कोई कमीशन एजेंट होगा। किसान अपना माल कहीं भी बेच पाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर किसी को आंदोलन का हक है, लेकिन आंदोलन आखिरकार क्यों। उन्होंने कहा कि एमएसपी रहेगी और किसान अधिकतम मूल्य पर अपनी फसल बेच सकता है। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, सीडीओ गजल भारद्वाज, भाजपा के जिला महामंत्री हरीश गंगवार, कपिल आर्य, महासिंह राजपूत, राकेश मिश्रा, मुन्नी देवी गंगवार, प्रेमशंकर पांडेय, ऋषि पांडेय, मनोज पांडेय, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed