{"_id":"5bc0ee95bdec22694f4600bd","slug":"farmers-demanding-compelsation-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मौसम से खराब हुईं फसलों का मुआवजा मांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मौसम से खराब हुईं फसलों का मुआवजा मांगा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसान संगठनों ने पंचायत कर बारिश-आंधी से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग उठाई। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (असली) के कार्यकर्ता तहसील सदर में एकत्र हुए।
यहां पर जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि गुरुवार को जिले भर में आंधी-बारिश और ओलवृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो र्गई है, लेकिन शासन-प्रशासन किसानों की मदद नहीं कर रहा है। कहा कि पूर्व में बारिश से हुए नुकसान का भी बीमा से भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा ही रहा तो संगठन किसानों से बीमा न कराने का अभियान चलाएगा। इसके बाद तीन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर इरशाद अली पाशा, जुबैद खान, अयूब उस्मानी, गुलाब राय, ओमवीर सिंह, उबेद खान आदि के नाम हैं।
इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। जिसमें वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि बृहस्पतिवार को आंधी-बारिश और ओलवृष्टि से धान की फसल बिछ गई है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। डीजल, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्रों के दामों में इजाफे से किसान पहले ही परेशान था ऐसे में मौसम ने भी उसकी कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और अन्य मांग की। इस दौरान मोहम्मद रफी, मोहम्मद सलीम वारसी, नवेद खां, श्याम मोहन पांडेय, हरताल सिंह यादव, सुनील कुमार, सर्वेश कुमार, योगेश कुमार, सोमपाल, शाहरुख खान, फैसल खान, सारिक आदि मौजूद रहे।