फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmers demanded to decalered dry district

रामपुर को सूखाग्रस्त घोषित कराने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmers demanded to decalered dry district
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में कम बारिश होने का हवाला देते हुए सूखाग्रस्त घोषित कराने और वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर हनीफ वारसी ने कहा कि बिना देरी किए प्रदेश सरकार को रामपुर को सूखाग्रस्त जनपद घोषित कर देना चाहिए। यहां पर किसानों से हर प्रकार की वसूली पर रोक लगनी चाहिए। किसानों की जो आरसी बैंक द्वारा काटी जा रही हैं उन पर भी रोक लगा देनी चाहिए। किसानों के बिजली के बिल माफ होने चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय की सीढ़ियों पर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट निरंकार सिंह किसानों के पास पहुंचे और उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, क्योंकि महंगे डीजल से किसान सिंचाई करने को मजबूर है और बारिश न होने से किसान आर्थिक रूप से टूट रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सलीम वारसी, संतोष कुमार सिकदार, अमरजीत सिंह ढिल्लो, सौदान सिंह, करामत अली, शकील अहमद, महबूब अली,जोगेंद्र सिंह, आरिफ अली, अकरम खान, रिफाकत अली, हाजी सगीर अहमद, महेंद्र सागर, जमुना प्रसाद, मुबारक हसन, आसिफ रजा, शराफत अली, बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed