फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers demanded compensation for crops damaged in rains

Rampur News: किसानों ने बारिश में खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की

Fri, 12 Jul 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded compensation for crops damaged in rains
बिलासपुर। भाकियू भानु की मासिक पंचायत बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

किसान युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में दिया गया। ज्ञापन में बारिश में खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवजा देने, बिजली व्यवस्था सुधारने आदि मांगे रखीं। मोहम्मद आसिम रजा ने कहा कि अधिक बारिश होने के कारण किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों के लगे हुए धान पानी में डूब कर नष्ट हो गए हैं। किसान ने बड़ी मेहनत कर्ज लेकर धन लगाया था। वह पूरी तरह से खत्म हो गया। किसान की स्थिति पहले से ही बहुत खराब है ऐसे में किसान क्या करेगा। किसान के नुकसान का पूर्ण रूप से मुआवजा दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है तथा जर्जर लाइनों में फाल्ट होने के कारण किसानों को बिजली पूरी तरीके से नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में मंडल सचिव मुराद खान, सफदर अली, बलजीत सिंह, जगतार सिंह, तेजवीर सिंह, चरणजीत सिंह, मुबारक हसन, मुन्नीलाल, जुगल किशोर सिंह, अनवर, महबूब अली, इमरान खान, साबिर अली, अनवार हुसैन, फैसल खान, सलमान मिर्जा, हरदीप सिंह, अजयाव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed