फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Indecent behaviour with farmers, women beaten, inspector and constable sent to line

रामपुर में कार्रवाई: किसानों से अभद्रता.. महिलाओं को पीटा, दिनभर चला धरना, शाम को दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 02 Dec 2024 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 02:09 AM IST
सार

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने पटवाई पुलिस पर अभद्रता और लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में धरना दिया। सीओ संगम कुमार ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद एसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Rampur: Indecent behaviour with farmers, women beaten, inspector and constable sent to line
पटवाई में धरने पर बैठे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

पटवाई थाना पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर रविवार को भी भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पहुंचकर धरना दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। घंटेभर चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया और फिर शाम को एसपी ने दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के हरदासरपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद शुक्रवार की रात भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि हरदासपुर गांव में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही थाने में बिठा लिया था और उससे अभद्रता और मारपीट भी की थी। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि पटवाई पुलिस ने संघ के कार्यकर्ताओं से अभद्रता की है। बताया कि पटवाई पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने की बात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है किसानों और महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया है। इसी घटना को लेकर किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पुलिस के खिलाफ धरना प्रर्दशन किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।

इस धरने का नेतृत्व संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार कर रहे थे। ये लोग आरोपी दरोगा व सिपाही के खिलाफ एकजुट थे। सूचना के बाद मौके पर शाहबाद सीओ संगम कुमार पहुंचे थे। सीओ ने किसानों के साथ बैठकर उनकी शिकायतें सुनीं। 

सीओ ने कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया था। सीओ ने किसानों से कहा था कि जो पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। धरने के बाद सीओ ने इस मामले में दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर एसपी को रिपोर्ट भेज दी है। उधर, एसपी विद्या सागर मिश्र ने इस मामले में हल्का दरोगा अरविंद कुमार भट्ट व सिपाही महीपाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी

पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने इस मामले में जहां एक ओर दरोगा अरविंद कुमार भट्ट व सिपाही महीपाल को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच सीओ शाहबाद को करने को कहा है। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed