{"_id":"58752f384f1c1b1529ba9e81","slug":"farmer-suiced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्ज के तले दबे किसान ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्ज के तले दबे किसान ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
किसान रफी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र में मौलागढ़ गांव में बैंक कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। किसान पर दो बैंकों का करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। सीओ केमरी व शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी रफी पेशे से किसान था। परिवार के लोगों का कहना है कि उसने तीन साल पहले बैंक आफ बड़ौदा व जिला सहकारी बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया था। रफी ने खेत में मटर बोई थी, जो सस्ती बिकी। मटर की फसल से किसान को काफी घाटा पहुंचा। इसलिए वह कर्ज की अदायगी को लेकर परेशान रहने लगा। परिवार वालों ने बताया कि करीब दो सप्ताह से वह गुमसुम था। कई बार उसने यह भी कहा कि वह बैंक के कर्ज कैसे निपटाएगा।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उन्होंने कमरा बंद कर खुद को बंदूक से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुुनकर परिवार व आसपास के लोग के मौके पर पहुंचे। कमरा खोलकर देखा तो रफी की मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर सीओ केमरी ओपी आर्या व शहजादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुुंच गई।
विज्ञापन