{"_id":"5995c7e0452f0901c03a583bacd73fef","slug":"farmer-protest-against-government-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के धरने पर गूंजा अवैध वसूली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के धरने पर गूंजा अवैध वसूली का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे बेमियादी धरने में जमीन और प्लाट के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मुद्दा उठाया गया। फैसला लिया कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इन कंपनियों के एजेंटों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कलेक्ट्रेट गेट पर तल रहा बेमियादी धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में मुरादाबाद के किसान भी शामिल हुए। किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कानपुर, दिल्ली, गुजरात, मुरादाबाद और दूसरे प्रदेशों से कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड कंपनियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि रामपुर में 20 से ज्यादा चिट फंड कंपनियों ने अपने दफ्तर खोल लिए हैं। एजेंट के जरिये कंपनियां किसानों से प्लाट, जमीन और पशुपालन के नाम पर अवैध वसूली कर रही हैं। किसानों को धन दोगना करने का लालच दिया जा रहा है। कंपनियां किसानों से एफडी और आरडी करा रही हैं।
विज्ञापन
कोई भी कंपनी एफडी और आरडी नहीं करा सकतीं। कंपनी के एजेंट गांवों में जाकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के एजेंटों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। धरने पर गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली समस्या, फसलों का मुआवजा और कृषि बीमा का भी मुद्दा उठाया।
चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का निराकरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में वीर सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, जाफर अली, मेहंदी हसन, मोहम्मद तालिब, उस्मान, फईम अहमद, असद अली, सुलेमान, फजले अहमद, अख्तर अली, नईम, असगर अली, शाकिर, राजवीर सिंह, अमरपाल सिंह, नीटू चौहान, भज्जन, चंद्रभान थे।