फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer leader threatened female regional marketing officer

महिला क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को किसान नेता ने धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader threatened female regional marketing officer
शाहबाद (रामपुर)। जबरन धान की तौल कराने को लेकर किसान नेता ने महिला क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को फोन पर ही धमकी दे दी। यहां तक कि विपणन अधिकारी को खिंचवाने तक के लिए कह दिया। महिला अधिकारी अभद्रता को लेकर काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने इस प्रकरण की शिकायत नोडल अधिकारी से की है और किसान नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शासन की ओर से मंडी परिसर में धान के सात क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी धान क्रय केंद्रों पर महिला क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मधु यादव को तैनात किया गया है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मधु यादव का आरोप है कि मंगलवार को उन्हें एक किसान नेता ने फोन के माध्यम से खतौनी पर 500-500 क्विंटल धान की तौल कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने किसान नेता से मंडी में आने के लिए कहा और फोन पर धान तौलने से मना कर दिया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का आरोप है कि किसान नेता ने फोन पर ही धान न तौलने की बात सुनकर उन्हें धमकाते हुए शाहबाद मंडी से ही खिंचवा लेने की बात कही। किसान नेता द्वारा महिला अधिकारी से की गई अभद्रता से आक्रोशित क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने नोडल अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें एक किसान नेता का फोन आया था। जबरदस्ती धान की तौल कराने के लिए कह रहे थे। हमने मना कर दिया, तो उन्होंने धमकी दी और अभद्र व्यवहार करते हुए खिंचवा लेने की बात कही है। हमने नोडल अधिकारी से शिकायत कर दी है। हम जब तक हैं बिचौलियों का धान नहीं तौलेंगे और किसानों को परेशान नहीं होने देंगे। -मधु यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, शाहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed