फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer dies of snake bite, death confirmed 10 hours after arrival at hospital

Rampur News: सांप के डसने से किसान की मौत, 10 घंटे बाद अस्पताल पहुंचने पर हुई पुष्टि

Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snake bite, death confirmed 10 hours after arrival at hospital
मिलक। क्षेत्र के गांव पुरैनिया खुर्द में खेत पर काम कर रहे एक किसान की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन करीब 10 घंटे बाद उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पुरैनिया खुर्द निवासी 50 वर्षीय सुंदर लाल शनिवार सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े। दोपहर करीब 2 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। वे खाना और पानी लेकर खेत पर पहुंचे, जहां सुंदर लाल अचेत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल घर ले आए और स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शाम होते-होते सुंदर लाल का शरीर नीला पड़ने लगा, तब परिजनों को सांप के डसने की आशंका हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रविवार देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर उचित उपचार मिलता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed