फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer died due to shock of hitenson current

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 15 Jul 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 15 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
farmer died due to shock of hitenson current
ज्ञान पाल सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई । सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की प्रात:  किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर ढीले हाईटेंशन लाइनों के तार हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग समस्या को लेकर गंभीर नही है।  शुक्रवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव पुसवाड़ा निवासी 30 वर्षीय किसान ज्ञान पाल सिंह अपने खेत पर धान की फसल की कटाई के लिए कंबाइन लेकर आ रहा था और कंबाइन पर बैठकर तार के नीचे से    कंबाइन निकालने का हाथ से इशारा कर रहा था कि तभी अचानक ज्ञान पाल सिंह का हाथ  कंबाइन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे किसान बुरी    तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। 


कंबाइन के चालक ने मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया। इस दौरान ग्रामीणों में जर्जर बिजली की हाईटेंशन लाइन विभाग से   शिकायत करने     के बाद भी ठीक न कराये जाने पर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश    दिखाई दिया । शनिवार की प्रात: किसान का अंतिम संस्कार   कर दिया उधर घटना से गांव के लोग दुखी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed