फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer adamant for suicide due to loss of 18 bigha crop

18 बीघा फसल खराब होने पर किसान आत्महत्या के लिए अड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer adamant for suicide due to loss of 18 bigha crop
शाहबाद। दो दिन तक बारिश हो जाने के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक किसान की 18 बीघा फसल नष्ट हो जाने के बाद किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को बचाया और शांतकर उसका ढांढस बांधया। किसान के द्वारा आत्महत्या के प्रयास की चर्चा क्षेत्र भर में चलती रही।
विज्ञापन

रविवार दोपहर के बाद से झमाझम बारिश ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। धान के किसानों की फसल लगभग बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। फसल को नष्ट देखकर किसान बेहाल हैं। तहसील क्षेत्र के गलपुरा गांव निवासी विनोद शर्मा की साढ़े पांच बीघा खुद की कृषि की भूमि है और शेष बटाई में लेकर 18 बीघा भूमि में धान की फसल की थी। बारिश हो जाने के कारण धान की पूरी फसल नष्ट हो गई। मंगलवार को किसान जब अपनी फसल को देखा, तो वह तनाव में आ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। इस दौरान किसान ट्यूबवेल की लाइन पर चढ़ने लगा। इस दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसान को पकड़ा, लेकिन किसान किसी के कब्जे में नहीं आ रहा था। किसान का कहना था कि उसके ऊपर पहले से ही कई बैंकों का कर्जा है। कर्ज लेकर उसने 18 बीघा में धान की फसल की थी। धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इसलिए, वह आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। आत्महत्या के प्रयास के दौरान किसान को लोगों ने जकड़ कर पकड़ रखा था। लेकिन, वह किसी के मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

-मेरी साढ़े पांच बीघा जमीन है, और करीब साढ़े बारह बीघे बटाई पर ली हुई है। पूरी जमीन पर धान की फसल लगाई थी लेकिन, बारिश से सारी फसल खराब हो गई है। मेरे ऊपर बैंको का भी कर्ज है। बैंक का कर्जा कहां से चुकाऊंगा, मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। -विनोद शर्मा, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है। इस बारिश से तो तमाम किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शासन का आदेश भी आ गया है। नष्ट फसलों का सर्वे भी कराना है। परेशान होने की किसी भी किसान को जरूरत नहीं है। सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। -दिनेश कुमार, तहसीलदार, शाहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed