फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   family of 70 persons benifited

कोरोना संक्रमण से मृत 70 व्यक्तियों के परिजन को दिए 50-50 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
family of 70 persons benifited
रामपुर। कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि दी जानी है। जिसमें जिले में कोविड पोर्टल पर दर्ज 148 मृतकों में से 70 मृतकों के परिजनों को पचास-पचास हजार की धनराशि बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि कोविड पोर्टल के अनुसार जनपद में 148 मृतक व्यक्तियों का डेटा प्राप्त हुआ है। जिनके आश्रितों से संपर्क करके जरूरी अभिलेखीय कार्यवाही के साथ उन्हें निर्धारित धनराशि मुहैया करायी जा रही है। अब तक 70 आश्रितों को निर्धारित धनराशि भेजी जा चुकी है और लगातार जरूरी अभिलेखीय कार्यवाही के साथ ही सभी चिह्नित मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के चलते जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। उनके आश्रित मृतक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृतक और आश्रित का आधार कार्ड, वारिसान प्रमाण पत्र और अपने बैंक डिटेल के साथ निर्धारित फार्म भरकर एनआईसी स्थित कंट्रोल रूम अथवा आपदा कार्यालय में जमा कर दें। ताकि नियमानुसार जरूरी कार्यवाही कराते हुए आश्रितों को सरकार की इस सहायता योजना से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed