{"_id":"623cbc387a71630df52bd0ce","slug":"family-member-met-with-prisnor-with-jail-rampur-news-mbd422524440","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने पूछा माता- पिता को तो किसी ने जाना बच्चों का हाल-चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने पूछा माता- पिता को तो किसी ने जाना बच्चों का हाल-चाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान परिवार से दूर हुए बंदियों की मिलाई के निर्देश के बाद गुरुवार को 126 बंदियों ने अपने परिवार से मुलाकात की। इस दौरान किसी के आंसू छलक आए, किसी ने पूछा माता-पिता का हाल तो किसी ने बच्चों का हालचाल पूछा।
कोरोना संक्रमण को लेकर दो जनवरी को बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए मिलाई पर रोक लगा दी थी। जेल में बंद बंदी अपने परिवार को लेकर काफी चिंतित रहते थे। इसको लेकर ही शासन ने जेल में बंद बंदियों की टेलीफोन के माध्यम से घर पर बात शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बंदी अपने परिजनों से फोन पर बात किया करते थे। इसके साथ ही उनके घरों से आए सामान को एक दिन रखने के बाद उन तक पहुंचाया जा रहा था लेकिन, कोरोना संक्रमण कम होने के बाद बंद चल रही मिलाई को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए गए थे। गुरुवार सुबह से ही काफी संख्या में लोग मिलाई के लिए जिला कारागार पहुंच गए थे। इस दौरान 126 लोगों ने अपने बंदियों से मुलाकात की। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जेल में बंद बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात के निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों के पालन के साथ परिजनों से मुलाकात कराई जा रही है। गुरुवार को 126 लोगों ने नियमों के साथ मुलाकात की।