फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fallow the path of ved

वेदों के बताए मार्ग पर चले मनुष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
fallow the path of ved
रामपुर। आर्य समाज ज्वालानगर की ओर से साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें वेदों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज गंगापुर के प्रांगण में संपन्न हुए कार्यक्रम के प्रथम चरण में पुरोहित भारत सिंह आर्य द्वारा वैदिक विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। सत्संग में उपस्थित धर्म प्रेमी सज्जनों द्वारा आज की विषम परिस्थितियों एवं समस्याओं के निदान हेतु यज्ञ में आहुतियां देकर परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई। इसके बाद आर्य समाज ज्वाला नगर के संरक्षक हरिदत्त कर्मठ ने कहा कि आज के समय में मनुष्य वेदों के बताए मार्ग पर चलकर अगर इंसान बन जाए तो भी अच्छा होगा। अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सीधे-साधे मनुष्य को धोखा देना, बेईमानी करना और अनेक प्रकार के प्रपंच रचकर धन कमाने की प्रवृत्ति बनी हुई है, जो कि वेद विरुद्ध ही नहीं बल्कि पाप कर्म के अंतर्गत आता है। सत्संग में इंद्रलाल आर्य, नौवतराम आर्य, सोमपाल सिंह आर्य, सत्यप्रकाश आर्य, गीता आर्य, ममता आर्य, लक्ष्मी देवी आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed