फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fake complaint about commisnor

Rampur News: कारोबारी के नाम से कमिश्नर के खिलाफ झूठी शिकायत करने के मामले में रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
fake complaint about commisnor
रामपुर। कारोबारी के नाम पर किसी ने मुरादाबाद मंडल कमिश्नर के खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस को दे दी। जांच में शिकायत झूठी पाई गई। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी कारोबारी संजीव गुप्ता की ओर से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके नाम से किसी ने एसपी और सिविल लाइंस कोतवाली में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ प्रार्थनापत्र दे दिया। जिसमें कहा गया था कि पैसे की मांग पूरी नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। संजीव गुप्ता का कहना है कि यह प्रार्थना उनकी ओर से दिया ही नहीं गया था। इस शिकायत में जो भी तथ्य दिए गए थे, वह पूरी तरह गलत हैं। उनका कहना है कि यह कमिश्नर को बदनाम करने की साजिश है। उनके नाम से कमिश्नर के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर किसी ने षड़यंत्र रचा है। गुप्ता कहना है कि प्रार्थनापत्र पर उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं। गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed