फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Faizan's mother said her son was innocent and had gone to Gujarat to work.

Rampur News: फैजान की मां बोली मेरा बेटा निर्दोष, गुजरात काम करने गया था

Wed, 28 Jan 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Faizan's mother said her son was innocent and had gone to Gujarat to work.
गुजरात में कोट-पैंट बनाने वाली फैक्टरी में दो साल से कर रहा था काम, खुफिया विभाग अलर्ट, खंगाली जा रही कुंडली
विज्ञापन

गुजरात एसटीएफ की कार्रवाई के बाद फैजान की मां से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार (रामपुर)। गुजरात एसटीएफ ने नरपतनगर निवासी फैजान शेख को गिरफ्तार किया है। उस पर अलकायदा जेश-ए-मोहम्मद का आतंकी होने का आरोप है। रामपुर पुलिस को सूचना मिलते ही खुफिया विभाग की टीम कोतवाली पुलिस के साथ मंगलवार को फैजान शेख के घर पहुंची। इसके बाद फैजान की मां और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
फैजान शेख की मां फईम जहां ने बताया कि उनके पति शकील शादी-ब्याह में खाना बनाने का काम करते हैं, जबकि वह भैंस पालन कर दूध बेचकर घर का खर्च चलाती हैं। परिवार के पास करीब ढाई बीघा जमीन है। मेरे चार बच्चे हैं। इसमें तीन लड़के और एक लड़की है। सबसे बड़ा बेटा अनस, जो दुबई में हेयर सैलून में काम करता है, इसके अलावा बेटी सानिया, तथा बेटे फैजान और अयान हैं। बेटा फैजान दूसरे नंबर का बेटा है। सबसे छोटा अयान है, वह कक्षा पांच में पढ़ता है। बेटी घर मैं ही रहती है।
विज्ञापन

वह गुजरात में कोट-पैंट बनाने वाली कंपनी में दो वर्ष से सिलाई का काम करता है। फैजान करीब आठ महीने पहले मुहर्रम पर घर आया था और लगभग बीस दिन रुकने के बाद वापस गुजरात चला गया। फैजान की उम्र 17 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उनके पास कारखाने के मालिक का फोन आया था। उसने बताया कि पुलिस ने कारखाने में छापा मारा है। छापे के बाद सभी कारीगरों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
दूसरे दिन फिर कॉल आया कि फैजान को छोड़कर सभी करीगरों को पुलिस ने छोड़ दिया है। फैजान की मां ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे गुजरात पुलिस ने फैजान से बात कराई थी। फैजान ने उनसे कहा कि घबराने की बात नहीं है। मैं ठीक हूं, जल्दी बाहर आ जाऊंगा। फईम जहां ने कहा कि उनका बेटा बहुत सीधा है। उसका इन सबसे कोई लेना देना नहीं है। उसने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जिले की खुफिया विभाग और पुलिस जांच कर रही है। परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है। गुजरात पुलिस की ओर से अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है। मुख्यालय से कोई भी जानकारी मांगी जाएगी तो उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed