फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Factory worker dies of electric shock while bathing.

Rampur News: नहाते वक्त करंट लगने से फैक्टरी कर्मी की मौत

Thu, 08 Oct 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies of electric shock while bathing.
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के दलकी गांव में बुधवार सुबह नहाते वक्त बिजली का करंट लगने से 48 वर्षीय फैक्टरी कर्मी हरिओम गंगवार उर्फ पप्पू की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हरिओम गंगवार रुद्रपुर की एक निजी फैक्टरी में काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह ड्यूटी जाने की तैयारी में नहाने के लिए बाथरूम पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाथरूम तक गए मोटर का तार कटा हुआ था, जिसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीण मान्यता के अनुसार उन्हें रेत में दबाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। खजुरिया थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है, सूचना मिलने पर जांच की जाएगी। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed