फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eye sight of students will examin on brc

ब्लाक संसाधन केंद्रों पर होगी परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों की आंखों की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
eye sight of students will examin on brc
रामपुर। परिषदीय स्कूूलों में पढ़ने वाले बच्चों का नेत्र परीक्षण बीआरसी (ब्लाक संसाधन केंद्र) पर होगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र पर दो स्क्रीनिंग किट मुुहैया कराई जाएंगी। जिस बच्चे की आंखों की रोशनी कम होगी, ऐसे विद्यार्थी का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। साथ ही दवाई और चश्मा भी निशुल्क दिया जाएगा। सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों और नगर संसाधन केंद्र पर किट जल्दी ही मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों में अक्सर नेत्र विकार जिसमें दृष्टि दोष के मामले अक्सर आते रहते हैं। नेत्र संबंधी दोष का मामला संज्ञान आते ही बीआरसी में संबंधित विद्यार्थी की जांच होगी। जांच में नेत्र दोष पाए जाने पर विद्यार्थी को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाएगा। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए तैनात स्पेशल टीचर समय-समय पर न्याय पंचायत स्तर और ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिविर लगाकर बच्चों की आंखों की जांच करेंगे। इस दौरान जिन बच्चों की आंखों की रोशनी कमी होगी, उनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed