फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   expresident of students union arrested in cca issue

सीएए-एनआरसी प्रकरण में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
expresident of students union arrested  in cca  issue
रामपुर। सीएए-एनआरसी प्रकरण में रजा डिग्री कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता मुमताज फूल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

21 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में शाहबाद गेट पर प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे, जिसके बाद हाथी खाना चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने बवाल कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों समेत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। घटना में एक युवक की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद गंज एवं कोतवाली पुलिस ने सैकड़ों लोगों को नामजद करते हुए हजारों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। इस मामले में वांछितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है, इसक्रम में वांछितों में शामिल राजकीय रजा डिग्री कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता मुमताज फूल को गंज थाने की पुलिस ने सोमवार को नगर पालिका गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीम अहमद अंसारी के कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुमताज फूल को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed