{"_id":"6ad3e190f06e9ce79505a577","slug":"expectations-of-a-boom-in-the-vehicle-market-on-dhanteras-advance-bookings-pick-up-pace-at-showrooms-rampur-news-c-282-1-rmp1001-182728-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धनतेरस पर वाहन बाजार में बूम की आस, शोरूमों में एडवांस बुकिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धनतेरस पर वाहन बाजार में बूम की आस, शोरूमों में एडवांस बुकिंग तेज
Sun, 18 Oct 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। धनतेरस और दिवाली के शुभ मुहूर्त में पसंदीदा सवारी घर ले जाने के लिए लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। किसी ने ईवी बुक की है तो कोई शुभ दिन पर बाइक और ट्रैक्टर घर ले जाने को बेताब है। नवरात्र से शुरू हुई खरीदारी को देखते हुए शोरूम संचालकों को त्योहार आने तक कारोबार में बूम आने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी पिछले साल के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी दिख रही है।
नवरात्र से ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल शुरू हो गई थी। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे लोग शुभ दिन पर वाहन बुकिंग कराने में लगे हैं। शहर के अंदर बाइक, ट्रैक्टर, स्कूटी व अन्य वाहनों के करीब 15-16 बड़े शोरूम हैं। इन शोरूमों में लोग पसंदीदा बाइक और अन्य वाहनों को पसंद कर जा रहे हैं और इनको धनतेरस और दिवाली के त्योहार पर लाने पर विचार कर रहे हैं।
प्रमुख शोरूम मालिकों का कहना है कि इस बार दिवाली तक बूम आने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, नवरात्र में ही बिक्री और बुकिंग का सिलसिला तेजी के साथ चल रहा है कि त्योहार तक इस सेक्टर में उछाल आ सकता है। इस समय खासकर स्कूटी और ईवी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ईवी शोरूम संचालक बताते हैं कि 50 प्रतिशत प्रगति के साथ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यानी पिछली बार जहां 100 स्कूटी बिकी थी तो वहीं इस बार त्योहार तक 200 स्कूटी ईवी बिकने की संभावना है।
इसके अलावा अन्य छोटी दुकानों और शोरूमों में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।