फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex solder will deployed in safety of electric department officers

बिजली अफसरों की सुरक्षा में तैनात होंगे पूर्व सैनिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ex solder will deployed in safety of electric department officers
रामपुर। जिन स्थानों पर ज्यादा बिजली चोरी की जा रही है उन स्थानों पर तैनात बिजली अफसरों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक ने सैनिक कल्याण बोर्ड से गार्ड तैनात करने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसे रोकने के लिए बिजली अफसर कोई कार्रवाई करते हैं तो वह बिजली चोरी करने वाले लोगों के निशाने पर रहते हैं। प्रदेश में कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ने गए अफसरों पर हमले और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। बिजली अफसरों को हमेशा अपनी जान का खतरा बना रहता है। अभियंता संघ ने पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड के एमडी से अधिशासी अभियंताओं की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करने की मांग की थी। एमडी पश्चिमांचल ने अधिशासी अभियंताओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र शस्त्र गार्ड तैनात करने शुरू कर दिए हैं। रामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता की सुरक्षा में भी एक सशस्त्र गार्ड तैनात किया है। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन निगम के एमडी द्वारा ज्यादा बिजली चोरी वाले इलाकों के अधिशासी अभियंता को गार्ड देने के आदेश दिए गए हैं। इसी आदेश के तहत उन्हें गार्ड दिया गया है। अभियंता संघ ने एमडी पश्चिमांचल से बिजली अफसरों की सुरक्षा के लिए गार्ड देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed