फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex minister neved mia told

सपा शासन में छीने गए थे रोजगार : नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
ex minister neved mia told
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के सैकड़ों दुकानदारों ने समाजवादी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। मंगलवार को नूरमहल पहुंचे दुकानदारों ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से मुलाकात कर सपा छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

नूर महल पहुंचे दुकानदारों का पूर्व मंत्री नवेद मियां ने स्वागत किया और उनके हितों के लिए हर संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया। खासतौर से पायल मार्केट के दुकानदारों से पूर्व के भांति अपने कारोबार जारी रखने की बात कही। नवेद मियां ने पूर्व की सपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि जिस तानाशाह ने जुल्म किए थे आज उसका बुरा हश्र है। क्योंकि गरीबों की बद्दुआ बड़ी से बड़ी ताकत को ढा देती है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में लोगों को उजाड़ा जाता था और उनके कारोबार छीने जाते थे, लेकिन अब लोग और उनकी रोजी रोटी का जरिया सुरक्षित है। नवेद मियां ने कहा कि रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां थे। उनकी संपत्ति ही शरीयत के आधार कर वंशजों में बांटने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में किसी भी दुकानदार का कोई अहित नहीं होने दिया जाएगा।इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, शादाब अफसर, शाहनवाज खां, महफूज गुड्डू मेंबर, फरमान खां, वसी खां, मोहम्मद परवेज, पप्पू सलमानी, जाकिर अली, समी उर्रहमान कुरैशी, नईम, सुलेमान, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अकरम, भूरा, शकील, नरेश और लियाकत, अर्शी, महमून, शिबू, मनाफ, इमरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed