{"_id":"58a5f9d94f1c1bab19d845e5","slug":"eo-was-not-partial","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने किया पक्षपात, सपाइयों को पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने किया पक्षपात, सपाइयों को पिटवाया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
तजीन फातमा
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की पत्नी व राज्यसभा सांसद डा. तजीन फातमा ने आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी का रवैया चुनाव में पक्षपातपूर्ण रहा। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को पिटवाया। एसपी की भी कार्यशैली पर सवाल उठाए। सांसद ने स्वार-टांडा विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और उनके बेटे के हमजा मियां के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
सांसद डा. तजीन फातमा ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में खेद जताते हुए कहा है कि स्वार क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी और उनके बेटे की गुंडागर्दी के बारे में इससे पहले भी दो पत्र लिखे। लेकिन पत्र का जवाब देना तो दूर पत्र प्राप्ति की भी सूचना देना उचित नहीं समझा। आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक का रवैया चुनाव के दौरान और चुनाव के दिन पक्षपातपूर्ण रहा। सपा कार्यकर्ताओं को पिटवाया गया। उल्टे उनके खिलाफ मुकदमे भी कायम कराए गए।
विज्ञापन
पत्र में कहा है कि बसपा प्रत्याशी काजिम अली और उनके बेटे हमजा के खिलाफ सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम खां व उनके समर्थकों पर कई बार कातिलाना हमला करने की सूचना भेजी जा चुकी है लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पत्र में कहा है कि पुलिस और प्रशासन ने भी सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ गोली चलाने, कैरियर को बर्बाद करने जैसी धमकियां दीं। एसपी को भेजे पत्र में सांसद ने बसपा प्रत्याशी औैर उनके पुत्र के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कराकर सख्य कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन