फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   envirement safe must

जनजागरूकता के बिना पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
envirement safe must
रामपुर। पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि जागरूकता के बिना पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। वह विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले पौधरोपण किया। इसके बाद लोगों को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधों के संरक्षण के जरिए ही हम आने पीड़ियों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं। पर्यावरण जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रेमपाल सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण हमारे चारों ओर के वातावरण को प्रदर्शित करता है। हम नदियों में गंदगी फैलाएंगे और पौधे लगाएंगे तो इससे पर्यावरण प्रदूषण दूर नहीं होगा, बल्कि वे भी कार्य करने होंगे, जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होने से बच सके। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर सौ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेश चंद्र गंगवार, पवन प्रताप सैनी, योगेश शर्मा, प्रमोद आहूजा, डॉ. चंद्रप्रकाश सैनी, धर्मवीर सिंह सैनी, ताहिर मियां, किशनपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed