{"_id":"6274614142c1df4f5a76dd66","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-rampur-of-up-one-miscreant-got-shot-in-the-left-leg-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, दो फरार
Fri, 06 May 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 05:14 AM IST
सार
पुलिस ने इस मुठभेड़ में आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और कार में एक गोवंशीय पशु बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई जबकि, उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ में आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और कार में एक गोवंशीय पशु बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को टांडा प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ प्रानपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार तीन लोग कार छोड़कर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए भागने लगे। इस दौरान पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शावेज के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वो जमीन पर गिर गया। जबकि, दो बदमाश भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने घायल गंज थाना क्षेत्र के बजरिया गांव निवासी शावेज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और कार में एक गोवंशीय पशु बरामद किया है। टांडा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि चेंकिग के दौरान कार में सवार लोगों को रोका था। कार में सवार तीनों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि, दो भागने में कामयाब हो गए। फरार बदमाशों की तलाश कि जा रही है। उसके अपराध को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि, दो बदमाश मौके से फरार हो गए है। बीस मार्च को पुलिस से हुई मुठभेड़ में शावेज फरार हो गया था। इस दौरान उसका एक साथी पुलिस की गोली से घायल हुआ था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी।
- डॉ. संसार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक