{"_id":"60f321c48ebc3e6d73439ad0","slug":"employment-fair-on-27-july-rampur-news-mbd3960838143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 27 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 27 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए 27 जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 453 युवाओं को नौकरी मिलेगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए 26 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
कोविड-19 के कारण जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों को ऑनलाइन माध्यम से निरंतर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 27 जुलाई को किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने वाली कम्पनियों की रिक्तियों पर 26 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं, जिसमें प्रतिभाग करने वाली तीन कम्पनियां 153 पदों के लिए मार्केटिंग, सेल्स एक्जीक्यूटिव तथा एसआईएस इंडिया कम्पनी देहरादून द्वारा 300 पदों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के लिए ऑनलाइन टैलीफोनिक, वीडियों कॉलिंग के माध्यम से साक्षात्कार लेंगी। रोजगार मेले में इंटर एवं स्नातक उर्तीण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी अपना पंजीयन अपनी सम्पूर्ण योग्यता अनुसार कराएं। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ही अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर करा लिया है, वे अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड से अपना अपना यूजर एकाउंट खोलेंगे और डैशबोर्ड ऑप्शन में जाकर सभी नौकरियों की कैटेगिरी में जाकर जिला रामपुर का चयन रोजगार मेला रिक्ति प्रदर्शित करें बटन दबाएंगे, तब रामपुर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियां प्रदर्शित होंगी। उन कम्पनियों में से अपनी योग्यता के अनुसार बेरोजगार कोई दो कम्पनियों पर आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगें। नियोजक उनसे उनकी योग्यतानुसार टेलीफोनिक इंटरव्यू या वीडियो कॉलिंग के माध्यम से साक्षात्कार लेंगे।