फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Employees roared in Collectorate, raised demand for action

Rampur News: कलक्ट्रेट में गरजे कर्मचारी, उठाई कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Employees roared in Collectorate, raised demand for action
रामपुर।
विज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर कलक्ट्रेट कर्मियों ने भी कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने मांग रखी कि उनकी 22 सूत्रीय मांगो को शीघ्र पूरा किया जाए। यदि किसी कर्मचारी का शोषण किया गया तो कर्मचारी आंदोलन को तेज करेंगे।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर पिछले दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत वर्क टू रूल आंदोलन चल रहा था। इसी क्रम में शनिवार को संघ के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांग लंबे समय से लंबित पड़ी है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट का नाम जिलाधिकारी कार्यालय के स्थान पर मिनी सचिवालय रखा जाए। कहा कि कर्मचारियों की नवीन पेंशन बंद की जाए साथ ही नई पेंशन को लागू करने की मांग की। उन्होंने वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की। कहा कि पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके बाद कर्मियों ने एडीएम वित्त व राजस्व हेम सिंह को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री नितिन राज, अंकुर सक्सेना, असद रिजवी, गौरव कुमार, भजन लाल, गुरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र मोहन सक्सेना, विकास कुमार, नवनीत शर्मा, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed