फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Employees returned to work on assurance of payment of two months' salary, highway construction started

दो माह का वेतन भुगतान के आश्वासन पर काम पर लौटे कर्मचारी, हाइवे निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Employees returned to work on assurance of payment of two months' salary, highway construction started
भोट। पांच माह से वेतन न मिलने पर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रहे 180 कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर थे। सोमवार देर शाम प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बीस सितंबर तक दो माह का वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही बाकी वेतन भी किश्तों में दिए जाने की बात होने पर कर्मचारी काम पर लौट आए। इसके बाद पांच दिन से ठप पड़ा हाईवे चौड़ीकरण का काम मंगलवार सुबह फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

रामपुर से काठगोदाम तक हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यह कार्य एनएचएआई की कार्यदायी संस्था सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। कार्य कर रहे कर्मचारियों को पांच माह से वेतन न दिए जाने पर गुस्साए कर्मचारियों ने गुरुवार को कंपनी के खूंटाखेड़ा स्थित प्लांट के बैरियर को गिराकर ताला लगा दिया था। साथ ही गेट पर ही हड़ताल पर बैठ गए थे। प्रोजेक्ट मैनेजर के समझाने पर भी कर्मचारियों ने पिछले पांच माह का पूरा वेतन मिले बगैर हाईवे चौड़ीकरण का काम करने से साफ इंकार कर दिया था। वहीं, सोमवार देर शाम प्रोजेक्ट मैनेजर ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और आश्वासन दिया कि बीस सितंबर तक सभी कर्मचारियों के दो माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा तथा सभी कर्मचारी पूर्व की भांति ही कंपनी में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने हाईवे चौड़ीकरण के काम को प्राथमिकता से पूरा करने के कार्य में सहयोग करने की अपील की। दो माह का बकाया वेतन दिए जाने के आश्वासन पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पांच दिन से ठप पड़ा हाइवे चौड़ीकरण का कार्य मंगलवार सुबह से शुरू हो गया।
विज्ञापन

कंपनी की प्राथमिकता हाईवे चौड़ीकरण के कार्य को जल्दी पूरा करने की है। मैनेजमेंट ने सभी कर्मचारियों को बीस सितंबर तक पिछले दो माह के वेतन का भुगतान करने का निर्णय लिया है। वहीं, सभी कर्मचारी पूर्व की भांति ही कंपनी में कार्य करते रहेंगे तथा बकाया वेतन भी किश्तों में दे दिया जाएगा। सभी कर्मचारी मंगलवार सुबह से हाईवे चौड़ीकरण के काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पार्थ सारथी सासमल, प्रोजेक्ट मैनेजर, सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed