{"_id":"6a36ddd4feb638303400cba8","slug":"electrician-dies-after-administering-his-wifes-leftover-iv-drip-to-himself-rampur-news-c-282-1-rmp1027-173788-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पत्नी की बची ड्रिप खुद लगाई, बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पत्नी की बची ड्रिप खुद लगाई, बिजली मिस्त्री की मौत
Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खौद का मझरा में पत्नी को चढ़ाई जा रही बची हुई ड्रिप खुद लगाने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के चचेरे भाई नन्हे राम ने बताया कि गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू खौद बिजलीघर क्षेत्र में लाइनमैन के साथ कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, पप्पू ने शुक्रवार को घर पर अपनी पत्नी को ड्रिप लगाई थी।
ड्रिप चढ़ने के दौरान पत्नी को तेज चक्कर आने लगे। इसके बाद उसने आधी बोतल हटाकर बची हुई ड्रिप स्वयं को लगा ली। ड्रिप लगते ही उसके शरीर में रिएक्शन होने लगा। तबीयत तेजी से बिगड़ गई, लेकिन उसने रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तत्काल मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शनिवार को पप्पू की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है।
थाना प्रभारी कर्मपाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।