फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric supply disturbed in civil line

सिविल लाइंस बिजलीघर की वीसीबी फुंकी, आपूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
electric supply disturbed in civil line
रामपुर। सिविल लाइंस बिजलीघर की वीसीबी (वैक्यूम सर्विस ब्रेकर) फुंक गया। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद रही। ऐसे में गर्मी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, विभाग की तरफ से मरम्मत का कार्य तुरंत शुरु करा दिया गया था। लेकिन, देर रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। कभी जर्जर बिजली लाइनों में फाल्ट होने की वजह आपूर्ति बंद हो जाती है। बुधवार को सिविल लाइंस बिजलीघर में फ्लैशओवर हो गया। इससे वीसीबी फुंक गई। जिसके चलते पूरे सिविल लाइंस क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर दो बजे अचानक बिजली गुल होने के बाद लोगों ने बिजलीघर फोन करना शुरु कर दिया, तो उन्हें फाल्ट की जानकारी मिली। हालांकि, विभाग की ओर से दोपहर से ही मरम्मत कार्य शुरु करा दिया गया था। लेकिन, देर रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। ऐसे में बिजली गुल होने की वजह से गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य संपन्न होते ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed