फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric supply disrupted due to rain

आंधी बरसात से गुल हुई जिलेभर की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
electric supply disrupted due to rain
रामपुर। गुरुवार रात को तेज हवा और बारिश से पूरे जिले की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। शहर से गांव तक में लाइनें और खंभे टूट गए। सुबह होते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइनों की मरम्मत का काम शुरु किया। शाम तक सिर्फ हाईटेंशन लाइनें ही ठीक हो सकीं, जिससे कई इलाकों की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

गुरुवार रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले काले बादलों के साथ बरसात शुरू हो गई। रात में तेज हवा से पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पूरे शहर में अंधेरा छा गया। एचटी और एलटी लाइनों में फाल्ट हो गए। रजा इंटर कालेज, किला, डूंगरपुर, पहाड़ी गेट आदि बिजलीघर क्षेत्रों में तमाम लाइनों में फाल्ट हो गया, इससे रातभर बिजली गुल रही। वहीं, स्वार, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद समेत तमाम ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल रहा। सुबह होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरु किया, इसके बाद लाइनों को ठीक किया जा सका। शाम तक विभाग सिर्फ हाईटेंशन लाइनें ही ठीक कर सका। इस दौरान बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed