फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly woman dies after drowning in pond in front of her house.

Rampur News: घर के सामने तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after drowning in pond in front of her house.
मिलकखानम। कस्बा मिलकखानम के शादीनगर हजीरा के मजरे में शुक्रवार दोपहर 60 वर्षीय रामवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामवती दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के बाहर घूम रही थीं। इसी दौरान घर के सामने स्थित तालाब के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। राहगीर तेजपाल ने उन्हें गिरते देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने सीढ़ी की मदद से उन्हें तालाब से बाहर निकाला और तत्काल कस्बे के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के समय रामवती के पति जसवंत सिंह और बेटा मक्खन सिंह मजदूरी करने गए थे। वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। राजस्व कर्मियों की टीम भी गांव पहुंची। टीम ने परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed