{"_id":"67e064aa877ebe576405a9b8","slug":"elderly-man-dies-after-branch-falls-on-head-while-cutting-treeelderly-man-dies-after-branch-falls-on-head-while-cutting-tree-rampur-news-c-282-1-rmp1005-142026-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पेड़ काटते समय सिर पर शाखा गिरने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पेड़ काटते समय सिर पर शाखा गिरने से बुजुर्ग की मौत
Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। गुलड़िया कलां के जंगल में पेड़ काटते समय शाखा सिर पर गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। महुनागर गांव निवासी बाबूराम (60) गांव के अन्य तीन लोगों के साथ जंगल में पेड़ काटने गए थे।
परिजनों के अनुसार, रविवार तड़के बाबूराम गांव के मोतीराम, पोशाकी और हरनाम के साथ पेड़ काटने के लिए मजदूरी पर गुलड़िया कलां गांव के जंगल में गए थे। पेड़ काटते समय करीब दोपहर 12 बजे पेड़ की शाखा बाबूराम के सिर पर गिर गई। हादसे में बाबूराम खून से लथपथ हो गए थे। शोर-शराबे के बीच सभी गांव के लोग इन्हें सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जब शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन बेटी और दो बेटों को छोड़ा है। पांच बेटी और बेटों की शादी हो चुकी है।