फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly man dies after being attacked by stray animal

Rampur News: छुट्टा पशु के हमले से बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being attacked by stray animal
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के हामिदाबाद गांव में घर में सो रहे बुजुर्ग मोहम्मद दूल्हा पर एक छुट्टा पशु ने घर में घुसकर हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें उपचार के लिए गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शनिवार को उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद की है। परिजनों केे अनुसार ग्राम निवासी बुजुर्ग मोहम्मद दूल्हा (60) शुक्रवार की दोपहर अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। परिवार के लोग मजदूरी करने गए हुए थे। दोपहर करीब दो बजे इस दौरान एक छुट्टा पशु उनके घर में घुस गया और चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पशु के हमले से घायल बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर उनके घर पहुंचे और किसी तरह उन्हें छुट्टा पशु से बचाया।
उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उनके शव को बिना पुलिस कार्रवाई के घर ले गए। शनिवार की सुबह उनके शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed