फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ekta tiraha flyover ready

एकता तिराहा फ्लाईओवर तैयार, जल्द दौड़ेंगे वाहन

Mon, 05 Feb 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ekta tiraha flyover ready
रामपुर में एकता तिराहे पर निर्माणाधीन पुल। अमर उजाला

विज्ञापन

जो फ्लाई ओवर पूर्व मंत्री आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय के लिए खासतौर पर बनाया गया था, वह अब बनकर तैयार हो गया है, अब इस पुल पर जल्द वाहन दौड़ने लगेंगे। यह अब विश्वविद्यालय को नहीं बल्कि टांडा तहसील के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। जल्द कोसी नदी के बांध पर सड़क बन जाए तो इसका लाभ मिलेगा।

पूर्व मंत्री आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय के लिए खासतौर पर एकता तिराहे से कोसी नदी के बांध तक सड़क बनवाई थी। इसका कुछ गांव वालों ने विरोध भी किया था। इस फ्लाईओवर का रास्ता सीधे विश्वविद्यालय में गिरना था लेकिन सरकार बदलने के बाद फ्लाईओवर सीधे बनाया गया और फिर वह कोसी नदी के बांध पर जाकर गिराया गया। अब जौहर विवि में इस फ्लाई ओवर का रास्ता नहीं गिरेगा। फ्लाईओवर बनकर तैयार है।
विज्ञापन


बेनजीर बाग की ओर जाने वाले रास्ते से एकता तिराहे के पास सड़क बनना रह गई है। सड़क बनते ही पुल शुरू हो जाएगा। लेकिन इस पुल का फायदा टांडा के लोगों को तब ही मिलेगा जब कोसी बांध पर सड़क बनाई जाएगी। दूसरे कोसी नदी पर बन रहे लालपुर का निर्माण पूरा हो जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस पुल का निर्माण पूरा होते ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed