फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight trains delayed, four cancelled due to fog

Rampur News: कोहरे के कारण आठ ट्रेनें देरी से पहुंचीं, चार रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Eight trains delayed, four cancelled due to fog
शून्य दृश्यता के कारण ट्रेनों की बदली चाल, यात्रियों को एक से तीन घंटे तक करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। घने कोहरे के कारण आठ ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जबकि चार ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ी।
मंगलवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ाया रहा। दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 3:17 के बजाय एक घंटा 21 मिनट देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस 5:14 की जगह एक घंटा 56 मिनट देरी से आई। इंटरसिटी एक्सप्रेस 5:54 के बजाय तीन घंटा चार मिनट देरी से पहुंची। देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस 7:43 की जगह एक घंटा 38 मिनट देरी से प्लेटफार्म पर आई।
विज्ञापन

अवध असम एक्सप्रेस 11:27 के बजाय तीन घंटे देरी से पहुंची। जम्मूतवी एक्सप्रेस 6:18 की जगह एक घंटा 44 मिनट देरी से आई। राज्यरानी एक्सप्रेस 6:50 की जगह 40 मिनट देरी से पहुंची। गंगा सतलुज एक्सप्रेस 8:50 के बजाय 23 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को एक से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सामान्य कोच के कई यात्रियों ने बसों का सहारा लिया, जबकि एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच के यात्रियों को इंतजार कर सफर करना पड़ा।


वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई और कई यात्रियों ने निजी वाहन व बसों से यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed