{"_id":"68ffd1a0dc79c51d45048573","slug":"eight-members-of-an-interstate-cyber-fraud-gang-arrested-rampur-news-c-15-1-mbd1049-758986-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य। अमर उजाला
रामपुर। पुलिस ने रविवार की रात साइबर ठगों का बड़ा गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे एटीएम कार्ड, सिम, पासबुक, चेकबुक सहित कई उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ठगी की करोड़ों रुपये की रकम को इधर से उधर कर चुके हैं। गैंग दक्षिण भारत से ऑपरेट किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं। पुलिस गैंग के सरगना की तलाश कर रही है।
रविवार रात थाना सिविल लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास एक मकान में छापा मारा और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं। सोमवार को एएसपी अनुराग सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। बताया कि आरोपी साइबर ठगी की रकम को किराये के खातों से निकालकर इधर से उधर करने का काम करते थे।
टीम ने इनके पास से 37 पासबुक, 113 एटीएम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, 101 सिम कार्ड सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।