फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eid milladunvi

ईद मिलादुन्नबी को लेकर सजे बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
eid milladunvi
ईद मिलादुन्नबी को लेकर सजे बाजार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शहर के मुख्य बाजारों को रंग-बिरंगी बिजली झालर से सजाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह मस्जिदें नबी और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हो अकबर और नीचे कलमा लिखे झंडे,सब्ज परचम, रंग-बिरंगी लाइटों की दुकानें सज गई हैं। उन पर बच्चे बड़े खूब खरीदारी कर रहे हैं। बैनर और हाथों में थामने के लिए तख्तियां भी बनवाई जा रही हैं।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर शहर में सजावट भी शुरू हो गई है। इस मौके पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के तमाम मोहल्लों से जुलूस निकलते हैं। तमाम जुलूस किला मैदान से शुरू होकर आस्ताना ए आलिया जमालिया पहुंचेंगे। जुलूस में शामिल बच्चे और बड़े हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चलते हैं। इसके मद्देनजर शहर में जगह-जगह झंडे, बैनर और झंडियों की दुकानें सज गई हैं। पेंटरो की दुकानों पर भी काफी काम है वह सब्ज परचम और बैनर तैयार कर रहे हैं। शहर में बाजार नसरुल्लाह खां, मिस्टन गंज, शुतरखाना, चाकू बाजार, अब्दुल्लाह गंज को रंग.बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही ज्वालानगर, अजीतपुर, बाजार नसरूल्ला खां समेत कई बाजारों में झंडों आदि सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed