{"_id":"5b2559494f1c1bfa6e8b852d","slug":"eid-celebrates-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा की बारगाह में इबादत को झुके सिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा की बारगाह में इबादत को झुके सिर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को शहर के ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माह ए रमजान में महीने भर की इबादत का सिलसिला ईदुल फितर की नमाज के साथ पूरा हो गया। खुदा की बारगाह में इबादत को लाखों सिर झुके। ईदगाह और मस्जिदों में इस कदर नमाजियों की भीड़ उमड़ी की जगह कम पड़ गई। ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर तो काफी दूर तक सफबंदी की गई और नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद रोजे कबूल फरमाने और गुनाहों से माफी के साथ ही देश में अमन-चैन की दुआ की गई।
अलविदा जुमे की रात को ही ईद के चांद का एलान होने पर हर तरफ ईद की खुशी छा गई थी। ईद की नमाज को लेकर समय से पहले ही ईदगाह और जामा मस्जिद पर नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ईदगाह पर सुबह सात बजे और जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे नमाज शुरू हुई। इससे काफी देर पहले ही ईदगाह और जामा मस्जिद नमाजियों से भर गए।
विज्ञापन
बाहर तक सफबंदी की गई। ईदगाह में सुबह सात बजे शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। इससे पहले शहर काजी ने तकरीर की। जिसमें उन्होंने रोजे और नमाज की फजीलत बयां की। कुरान की हिदायतों पर अमल करने की ताकीद की। शहर काजी ने कहा कि माह ए रमजान में भूख और प्यास को बर्दाश्त कर रोजे रखने वालों पर अल्लाहतआला की खास मेहरबानी होती है।
विज्ञापन
रोजे रखकर ईद के दिन इसकी मकबूलियत को ईदगाह पहुंचकर अल्लाह की बारगाह में सजदा करने वालों को अल्लाह तआला इसका सवाब अता फरमाएगा। इसके बाद शहर काजी ने रोजे कुबूल फरमाने, गुनाहों से माफी, मुल्क व कौम की तरक्की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ कराई। जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा कराई।
शहर इमाम ने नमाज के बाद रोजेदारों के रोजे कुबूल फरमाने और गुनाहों को माफ करने की दुआ के साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ कराई। उन्होंने रोजे, नमाज और कुरान की फजीलत बयां की। कहा कि माह ए रमजान में रखे गए रोजे और नेकियों का सवाब अल्लाह तआला कई गुना देता है। जामा मजिस्द के साथ ही अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।