{"_id":"5af9db2a4f1c1bdf408b56e0","slug":"effect-of-strom-and-rain-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ ने मचाई तबाही, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ ने मचाई तबाही, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं पोल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 15 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के सैदनगर में कल रात आई आंधी में गिरे आम। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार की देर शाम आई आंधी ने जिले भर में जमकर तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़, पोल और होर्डिंग उखड़ गए साथ ही टीन शेड भी उड़ गए। आंधी तूफान से कई स्थानों पर मकान भी गिरे,जिसमें कई लोग दब गए।
बरसों पुराने पेड़ ताश के पत्ते की तरह गिर गए। साथ ही जिले भर में आंधी तूफान से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। पोल और बिजली के तार टूटने से जिले के तमाम इलाकों की बिजली गुल हो गई जो कि 24 घंटे बाद भी चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
रविवार की रात आई तेज आंधी तूफान ने स्वार- दढ़ियाल क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। आंधी और बारिश ने एक पोल्ट्रीफार्म को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि उसका रखवाला उसमें दबने से घायल हो गया। आंधी से स्वार रामपुर मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया, जिससे कई घंटे मार्ग पर जाम लगा रहा ।
विज्ञापन
इसके अलावा पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई,जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।