फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   During inspection, two employees including veterinary officer were found missing

Rampur News: निरीक्षण में पशु चिकित्साधिकारी समेत दो कर्मचारी मिले गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
During inspection, two employees including veterinary officer were found missing
रामपुर। उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बुधवार को कारगिल शहीद बलजीत सिंह के गांव नवाबगंज पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। वहीं पशु चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी 25 अगस्त से गैर हाजिर पाए गए। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति की है।उप जिलाधिकारी बिलासपुर हिमांशु उपाध्याय बुधवार की दोपहर गांव नवाबगंज पहुंचे। वह सबसे पहले पशु चिकित्सालय में पहुंचे, जहां पर अस्पताल बंद पाया गया। किसान नेता मंजीत सिंह अटवाल आदि ने बताया कि 25 अगस्त से चिकित्सक अस्पताल नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण अस्पताल बंद है। इससे पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीम ने गैर हाजिर पशु चिकित्साधिकारी नवीन कुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के दिए डीएम व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल खुला मिला और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओमपाल सिंह समेत छह कर्मचारी नियुक्त पाए गए। हालांकि, एक स्वास्थ्य कर्मी समर सिंह गैरहाजिर मिला। एसडीएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी व डीएम को रिपोर्ट भेज दी। एसडीएम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, दवाइयाें का रखरखाव, औषधि वितरण कार्य भी देखा, जो संतोषजनक पाया गया। एसडीएम ने सभी चिकित्सकों से कहा कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करें। एसडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed