{"_id":"59175a564f1c1bd5428515b2","slug":"duplicate-milkcake","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ क्विंटल मावा पकड़ा, नकली का संदेह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ क्विंटल मावा पकड़ा, नकली का संदेह
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
Updated Sun, 14 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिलक में पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ी गई मावे से लदी पिकअप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने बदायूं से हल्द्वानी जा रही एक मावे से लदी पिकअप पकड़ी है। इस पर आठ क्विंटल मावा लदा था जिस पर नकली होने की आशंका जताई गई है। मावे की जांच को टीम कोतवाली पहुंच गई है।
मिलक-बिलासपुर रोड पर कोतवाल आर.बी. कौल अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बिलासपुर रोड से होकर हल्द्वानी जा रही एक पिकअप को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। जिसमें धान की बोरियों में मावा लदा हुआ मिला। पुलिस ने नकली मावा होने की आशंका में पिकअप को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने पकड़ी गई पिकअप की सूचना उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को दी। जिस पर खाद्य विभाग की टीम को सूचित किया गया है। जांच टीम कोतवाली पहुंच गई है और उसने मावे की सैपिंल का काम शुरू कर दिया है। मावा चोरी छिपे धान की बोरियों में भरा था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मावा बदायूं जिले के दातागंज से हल्द्वानी जा रहा था।
विज्ञापन