फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   duplicate kitnashak

नकली कीटनाशक से भरा डीसीएम पकड़ा   

Sun, 14 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो /   रामपुर
अमर उजाला  ब्यूरो /   रामपुर Updated Sun, 14 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
duplicate kitnashak
रामपुर मंे थाना कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया नकली कीटनाशक ।

विज्ञापन

शुक्रवार को नकली चाय पकड़ी गई थी। पुलिस ने शनिवार नकली कीटनाशक से भरा डीसीएम पकड़ लिया। एक व्यापारी के घर में कीटनाशक के डिब्बे उतारे जा रहे थे। पुलिस ने कीटनाशक समेत डीसीएम को कोतवाली ले गई। चालक को भी हिरासत में ले लिया। सूचना के बाद कृषि अधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कीटनाशक का नमूना लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।             

कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिली कि चौकी हजियानी में मुदित गुप्ता के घर में डीसीएम से नकली कीटनाशक उतारा जा रहा है। पुलिस ने छापामाकर नकली कीटनाशक पकड़ लिया। साथ ही डीसीएम को भी कब्जे में लिया। उस समय से कुछ ही पेटी उतर चुकी थीं। पुलिस को देखकर गृहस्वामी मौके से खिसक लिया। पुलिस ने चालक से अभिलेख दिखाने के लिए कहा पर कागजात नहीं दिए।
विज्ञापन


लिहाजा पुलिस कीटनाशक और डीसीएम को कोतवाली ले गई। चालक को भी हिरासत में ले  लिया। पुलिस ने शनिवार की सुबह कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार टीम को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कीटनाशक की पेटी की गिनती कराई गई। डीसीएम में दिल्ली की ड्यू प्वाइंट के कंपनी के फरटेरा कीटनाशी के 32 पेटी में 768 पैकेट पाए गए। उप कृषि निदेशक ने कीटनाशक के नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही कीटनाशी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed