{"_id":"575db3c44f1c1b0e4211bc0e","slug":"duplicate-currency-trader-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली करेंसी का कारोबार करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली करेंसी का कारोबार करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नकली करेंसी का कारोबार करने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद में छापामार कार्रवाई कर नकली करेंसी का धंधा करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज किया है।
26 मई को थाना टांडा पुलिस ने नकली करेंसी का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नसीम पुत्र छिद्दा, जाबुल पुत्र फकीरा, टांडा थाना के छितरिया जागीर निवासी उसमान पुत्र छोटू, आकिम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से 80 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। जबकि, नकली करेंसी का धंधा करने वाले इस गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया था।
शनिवार की रात कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद के देहात के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा में छापामार कार्रवाई कर फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवाब जान पुत्र इदरीस को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है।