फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dumper driver murdered over dispute regarding illicit affair with a woman; prime accused arrested in encounter.

Rampur News: पत्नी से अवैध संबंध के विवाद में हुई थी डंपर चालक की हत्या, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver murdered over dispute regarding illicit affair with a woman; prime accused arrested in encounter.
पटवाई। पुलिस ने डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या के मुख्य आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चंद्रपाल उर्फ चंचल के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे और उसने उसकी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसी वजह से उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मामले में पुलिस को दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

पटवाई क्षेत्र के झंडुपुरा का मजरा गांव निवासी चंद्रपाल उर्फ चंचल की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना से नाराज लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवाई थाने के सामने दो घंटे तक जाम लगाया था। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद आरोपी योगेश को जोलपुर रोड पर निर्माणाधीन सोना पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में योगेश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार, पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसकी पत्नी के चंद्रपाल उर्फ चंचल से अवैध संबंध थे। चंचल ने उसकी पत्नी के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर वायरल कर दी थीं, जिससे रिश्तेदारों और संबंधियों के बीच उसकी बदनामी हो रही थी। इसी कारण उसने अपने साथी विनोद, महेश और भाई मुनेश के साथ मिलकर चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या की योजना बनाई। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed