फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Drone fell from the sky in Tanda, crowd gathered, police said it was a children's toy

Rampur News: टांडा में आसमान से गिरा ड्रोन, जुटी भीड़, पुलिस बोली-बच्चों का खिलौना

Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drone fell from the sky in Tanda, crowd gathered, police said it was a children's toy
टांडा (रामपुर)। मोहल्ला भीमापुरी में सोमवार की सुबह नौ बजे एक ड्रोन आसमान से नीचे गिर पड़ा। ड्रोन गिरने की सूचना पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद कहा कि यह बच्चों का खिलौना है। ड्रोन और चोरी की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में कई बार रात के अंधेरे में उड़ते ड्रोन देखे जाने के दावे सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। टांडा सहित आसपास के गांवों में लोग अब रात भर जागकर घरों और खेतों की रखवाली कर रहे हैं। कई स्थानों पर लोग छतों और गलियों से ड्रोन पर निगरानी बनाए हुए हैं। भीमापुरी में ड्रोन गिरने की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुंची। एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरा हुआ ड्रोन नहीं है। वह बच्चों का खिलौना है। उसकी अधिकतम उड़ान सीमा 100 मीटर तक ही है। पुलिस द्वारा की गई जांच में स्पष्ट हुआ कि इसमें कोई रिकॉर्डिंग डिवाइस या जीपीएस सिस्टम नहीं लगा है।
विज्ञापन

एएसपी श्रीवास्तव ने बताया कि यह ड्रोन संभवतः किसी बच्चे या व्यक्ति द्वारा शौकिया उड़ाया जा रहा था और उस दौरान नियंत्रण खोने के कारण यह जमीन पर गिर गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हुआ नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है और हर सूचना की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने टॉय ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच पूरी कर ली है और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed