{"_id":"68d99bfb402ccf13ff0fbac2","slug":"driver-killed-in-truck-dcm-collision-rampur-news-c-282-1-rmp1004-154650-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सेब से भरा ट्रक सामने से आ रही डीसीएम से जा टकराया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पंजाब के जालंधर निवासी प्रभजोत सिंह ट्रक में सेब लेकर मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रहा था। शनिवार की देर रात सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पसियापुरा बाइपास पर एक डीसीएम से ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रभजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार मृतक के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। वह यहां पहुंचने वाले हैं। अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। तहरीर आने के बाद ही इस पर कार्रवाई होगी।