फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dress code will be implemented in dcb

रंग-बिरंगी शर्ट या डिजाइनर टी-शर्ट नहीं, बल्कि सफेद शर्ट और काली पेंट में नजर आएंगे जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
dress code will be implemented in dcb
रामपुर। अब जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी रंग-बिरंगी शर्ट या डिजाइनर टी-शर्ट में नजर नहीं आएंगे। ड्यूटी के दौरान उन्हें सफेद शर्ट और काली पेंट पहननी होगी। इसके लिए जिला सहकारी बैंक में ड्रेस कोड लागू किया गया है। यह ड्रेस कोड 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। इसके तहत बैंक की ओर से वर्ग-1, वर्ग-2, वर्ग-3, वर्ग-4 के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड निर्धारित किया है। कर्मचारियों को गर्मियों के दिनों में अलग और सर्दियों के दिनों में अलग ड्रेस पहननी होगी।
विज्ञापन

निजी बैंकों की तर्ज पर जिला सहकारी बैंक भी आधुनिक हो रहा है। न सिर्फ ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं के लिहाज से, बल्कि अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ड्यूटी के दौरान अनुशासित तरीके से रहना होगा। अब ऐसा नहीं चलेगा कि कोई भी कर्मचारी अपनी मर्जी से रंग-बिरंगी शर्ट या डिजाइनर कपड़े पहनकर आ जाए। फिर चाहे वह किसी भी वर्ग का कोई भी कर्मचारी हो। चाहे पुरुष कर्मचारी हो या फिर महिला कर्मचारी। इसके लिए जिला सहकारी बैंक में 15 जुलाई से ड्रेस कोड लागू किया गया है। जिसके अनुसार वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3, वर्ग-4 के कर्मचारियों को उनके लिए निर्धारित ड्रेस ही पहननी होगी। गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग ड्रेस निर्धारित की गई है। वर्ग-एक, दो व तीन के कर्मचारियों के लिए सफेद शर्ट, काली पैंट, टाई व काले जूते पहनने होंगे, जबकि महिला कर्मचारियों को ग्रे कुर्ता, काली सलवार और काला दुपट्टा पहनना होगा। जबकि, वर्ग चार के कर्मचारियों को ग्रे शर्ट, काली पैंट और काले जूते पहनने होंगे। महिला कर्मचारियों को ग्रे कुर्ता, काली सलवार और काला दुपट्टा पहनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed